स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे का दृश्य बेहद भयावह था — चारों ओर जूते-चप्पल और पूजा सामग्री बिखरी पड़ी थी। कार्तिक पूर्णिमा जैसे पवित्र अवसर पर हुई इस घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और रेलवे अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने स्टेशन परिसर में उचित सुरक्षा व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और मिर्जापुर की पवित्र भूमि आज मातम में डूबी हुई है।
Mirzapur News : मिर्जापुर में दर्दनाक ट्रेन हादसा — कार्तिक पूर्णिमा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं पर टूटा कहर, कई की मौत










