Jharkhand weather : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला: लातेहार में तापमान गिरा 18.6 डिग्री, जल्द विदा होगा मानसून

Jharkhand Weather
---Advertisement---
Jharkhand weather : झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। राजधानी रांची में शुक्रवार को तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल दिखे। सुबह से लेकर दोपहर तक कड़ी धूप ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। वहीं, राज्य के कई हिस्सों में मौसम का अलग ही रंग देखने को मिला। पलामू जिले में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि गोड्डा में तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके विपरीत, लातेहार जिले में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे वहां हल्की ठंड का एहसास होने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में झारखंड से मानसून की विदाई होने की पूरी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि झारखंड के पश्चिमी और पश्चिमोत्तर इलाकों से बादल छटने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दो दिनों के भीतर झारखंड से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी, जिसके बाद राज्य में शुष्क मौसम और सुबह-शाम हल्की ठंड का दौर शुरू होगा।

इस बीच, राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, जो आने वाले दिनों में और नीचे जा सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अब धीरे-धीरे सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगेगी, इसलिए मौसम के बदलाव को देखते हुए स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। वहीं किसानों के लिए यह समय रबी फसलों की तैयारी का संकेत है, क्योंकि बारिश के बाद अब खेतों में नमी बनी हुई है, जो बुवाई के लिए अनुकूल मानी जा रही है।

JAMSHEDPUR MIRROR TEAM

The Jamshedpur Mirror Team is a group of passionate journalists, writers, and editors dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news from Jamshedpur and beyond. With a strong focus on community-driven journalism, the team covers local events, social issues, development stories, culture, business, and current affairs that shape everyday life.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment