Jamshepur News : जमशेदपुर के पोटका में हाता-हल्दीपोखर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां लौह अयस्क के पत्थर के टुकड़ों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Jamshepur News : मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक में लौह अयस्क के पत्थर के टुकड़े लदे हुए थे। ट्रक के पलटते ही उसमें लदा पूरा माल सड़क पर बिखर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक को हल्की चोटें आई हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, मुख्य मार्ग पर इस तरह ट्रक पलटने की घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और वाहन नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े करती है।









