Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बागान में एक दर्दनाक घटना : झारखंड के जमशेदपुर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। उलीडीह ओपी क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बागान में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला और उसकी तीन बेटियों के कीटनाशक मिले भोजन का सेवन करने का मामला सामने आया है। इस घटना में मां और उसकी चार वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य मासूम बच्चियों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चियों का इलाज जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। वहीं, अस्पताल में मायके पक्ष के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
Jamshedpur News : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर-5 स्थित केदार बागान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के बाद पिंकी कुमारी ने कथित तौर पर अपनी तीन बेटियों को कीटनाशक मिला भोजन खिला दिया और खुद भी कीटनाशक का सेवन कर लिया।
इस घटना में मां पिंकी कुमारी और उसकी चार वर्षीय बेटी ऋषिका मेहता की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बेटियों की हालत गंभीर बनी हुई है और एमजीएम अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद मायके पक्ष के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए मामले में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक दोनों शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
🙏 मासूम बच्चियों के जल्द स्वस्थ होने की कामना।













