Jamshedpur News : टीवी और ओटीटी की दुनिया में अपनी शानदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता अशोक पाठक अब जमशेदपुर पहुंचे हैं।
Jamshedpur News : वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विनोद का यादगार किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अशोक पाठक की सादगी और उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने लाखों दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।
दरअसल, जमशेदपुर में बिहार एसोसिएशन के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसी खास मौके पर अभिनेता अशोक पाठक का जमशेदपुर आगमन हुआ।
बिहार एसोसिएशन का यह सौ वर्षों का सफर केवल एक संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि बिहार की संस्कृति, भाषा, परंपरा और सामाजिक एकजुटता की एक ऐतिहासिक कहानी भी है।
अशोक पाठक के जमशेदपुर पहुंचने से उनके प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ‘पंचायत’ में विनोद और विकास की दोस्ती हो या विनोद का मजेदार अंदाज, उनके किरदार ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है।










