Jamshedpur News : खेत में उतरीं विधायक पूर्णिमा दास साहू, महिला किसानों संग की धान की रोपनी

---Advertisement---

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू का एक अलग और प्रेरणादायक अंदाज देखने को मिला। विधायक ने खेत में उतरकर स्थानीय महिला किसानों के साथ धान की रोपनी की और खेती-किसानी के कार्य में उनका हाथ बंटाया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और खेती से जुड़े अनुभवों की भी जानकारी ली।

विधायक का यह सादगीपूर्ण कदम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जनप्रतिनिधि होने के साथ-साथ खेतों में पहुंचकर किसानों के साथ श्रम करना ग्रामीण संस्कृति और कृषि परंपरा के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शाता है। खासतौर पर महिला किसानों के साथ मिलकर काम करने को मातृशक्ति और अन्नदाताओं के सम्मान का प्रतीक माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संबंध का सकारात्मक संदेश बताया।

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment