Jamshedpur News : जमशेदपुर के हाता में दिखी पुराने जमाने की झलक, जनजातीय सरदार की थीम पर बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल, निर्माण में खर्च हुए 5 लाख रुपये।
Jamshedpur News : जमशेदपुर के हाता में दुर्गा पूजा के अवसर पर पुराने जमाने के जनजातीय कबीले के सरदार की थीम पर एक आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है। अपनी अनूठी बनावट और पारंपरिक अंदाज के कारण यह पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पूजा समिति के आयोजकों के मुताबिक, इस पंडाल के निर्माण में करीब 5 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। पुराने जमाने के जनजातीय कबीले की थीम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह पंडाल ग्रामीण संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक पेश करता है। यही वजह है कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने और पंडाल की खूबसूरती देखने पहुंच रहे हैं।










