Jamshedpur News : जमशेदपुर में आंदोलनकारियों का प्रदर्शन, सम्मान पत्र देने की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव

---Advertisement---

Jamshedpur News : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार को जमशेदपुर में आंदोलनकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने “आंदोलनकारियों को करो सम्मान” के नारे लगाते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देने का स्पष्ट आदेश जारी किया है, लेकिन स्थानीय प्रशासन अब तक इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है।

आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष करने के बावजूद उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने प्रशासन से सरकार के निर्देशों का तत्काल पालन करते हुए सभी पात्र आंदोलनकारियों को सम्मान पत्र देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment