अपनी जड़ों से जुड़ो” सीतारामडेरा गुरुद्वारा कमेटी का बड़ा कदम, सामाजिक जागरूकता पर बनेगी फिल्म

---Advertisement---

जमशेदपुर: शहीद बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सीतारामडेरा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिख समाज में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और खासकर सिख बेटियों के दूसरे धर्मों में विवाह को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए एक जागरूकता शॉर्ट मूवी का निर्माण कराया जा रहा है। कमेटी का कहना है कि फिल्म का उद्देश्य सिख बेटियों को अपने धर्म, विरसे और कौम की अहमियत से जोड़ना है, ताकि वे अपने संस्कारों और पहचान के प्रति जागरूक हो सकें।


कमेटी के अनुसार इस फिल्म की कहानी बेहद भावनात्मक, सामाजिक और जागृति फैलाने वाली होगी। फिल्म की स्क्रीनिंग जल्द ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर की जाएगी। साथ ही जमशेदपुर के सभी गुरुद्वारों से इस फिल्म को प्रदर्शित करने का आग्रह भी किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक सिख परिवारों तक इसका संदेश पहुंच सके।
कमेटी के प्रधान सरदार सुखविंदर सिंह, मीत प्रधान सरदार गुरदीप सिंह लाडी तथा महासचिव सरदार अविनाश सिंह खालसा सहित अन्य पदाधिकारियों का मानना है कि यदि इस फिल्म को देखकर सिख बेटियां अपने धर्म और कौम के प्रति जागरूक होती हैं, तो फिल्म बनाने का उद्देश्य सफल माना जाएगा।

गौरतलब है कि विगत 9-10 फरवरी को एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित धार्मिक समागम के दौरान सिख प्रचारक बाबा बंता सिंह जी ने भी सिख बच्चियों के अन्य धर्मों में विवाह को लेकर चिंता व्यक्त की थी। उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए यह फिल्म तैयार की जा रही है।

कमेटी का कहना है कि आज जरूरत है कि अभिभावक अपनी बेटियों को गुरमत, गुरुद्वारा और सिख इतिहास से जोड़ें, ताकि नई पीढ़ी अपने समृद्ध सिख विरसे, केश और पगड़ी की अहमियत को समझ सके।
फिल्म का ट्रेलर जल्द जारी किया जाएगा।

कमेटी एवं फिल्ममेकर ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म केवल सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से बनाई जा रही है और किसी व्यक्ति या धर्म विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाना इसका उद्देश्य नहीं है।

Victor Banerjee

Senior Journalist with over 4 years of experience in Jamshedpur, specializing in field reporting, studio shoots, and ground-level storytelling. Known for impactful coverage of real issues, strong visual narratives, and credible journalism rooted in on-ground realities.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment