मानगो में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन बदमाश दबोचे गए, हथियार बरामद

मानगो में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन बदमाश दबोचे गए, हथियार बरामद
---Advertisement---

मानगो में बड़ी वारदात से पहले पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी कट्टा, पिस्टल, कारतूस, चाकू और बाइक बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ जारी है, जल्द जेल भेजा जाएगा।
https://www.youtube.com/@jamshedpurmirror1844
मानगो में बड़ी वारदात से पहले पुलिस की बड़ी कामयाबी, तीन बदमाश दबोचे गए, हथियार बरामद

मानगो थाना क्षेत्र में पुलिस ने समय रहते बड़ी आपराधिक घटना को टालते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है।

https://www.facebook.com/jamshedpurmirror
citizen reporter

मानगो पुलिस को रविवार रात करीब 10:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि एनएच-33 पर सरोवर हिल्स के पास कुछ संदिग्ध बदमाश हथियारों के साथ बैठे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही बदमाश मौके से भागने लगे, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने पीछा कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान आजाद नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-12 निवासी 26 वर्षीय दानिश, चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत गौस नगर निवासी 25 वर्षीय राशिद अंसारी और कपाली निवासी 19 वर्षीय गुलाब खान उर्फ तन्नी के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, एक कारतूस, एक चाकू और एक बाइक बरामद की है। पूछताछ में तीनों बदमाशों ने स्वीकार किया कि वे इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
https://jamshedpurmirror.com/the-double-blow-of-flu-and-strikes-can-become-a-big-threat-to-patients-england/

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे शहर में पूर्व में हुई किन-किन आपराधिक घटनाओं में शामिल रहे हैं। साथ ही आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

JAMSHEDPUR MIRROR TEAM

The Jamshedpur Mirror Team is a group of passionate journalists, writers, and editors dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news from Jamshedpur and beyond. With a strong focus on community-driven journalism, the team covers local events, social issues, development stories, culture, business, and current affairs that shape everyday life.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment