सरायकेला-खरसावां जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
https://www.facebook.com/jamshedpurmirror/
चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी पुलिस ने एंटी-क्राइम चेकिंग के दौरान 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 04 जनवरी की संध्या कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हसाडीह पुल के पास नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध स्कूटी (नंबर JH05DJ 2883) को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही स्कूटी सवार महिला भागने लगी, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा कर उसे हांसाडीह काला ईंट भट्टा के पीछे से पकड़ लिया।
https://jamshedpurmirror.com/category/jharkhand/jamshedpur/
पकड़ी गई महिला की पहचान रेशमा परवीन (उम्र लगभग 44 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मो. परवेज अंसारी की पत्नी है और आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती की रहने वाली है, जबकि वर्तमान में कपाली क्षेत्र में निवास कर रही थी। महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से 15.99 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा पुलिस ने स्कूटी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
https://www.instagram.com/jamshedpurmirror/?hl=en
इस मामले में कपाली ओपी में एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर महिला को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को सोमवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर नशे के नेटवर्क को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।











