Jamshedpur News : रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 28 अक्टूबर से चलेगी पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस

---Advertisement---

Jamshedpur News : झारखंड और ओडिशा के रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, टाटानगर, चाईबासा और राजखरसावां सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पुरी की यात्रा में मिल सकती है सुविधा।

Jamshedpur News : बादामपहाड़ से पुरी के बीच 28 अक्टूबर 2026 से नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बादामपहाड़ स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगी। जानिए इस नई रेल सेवा से यात्रियों को क्या लाभ मिलेगा।

Jamshedpur News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बादामपहाड़ से पुरी के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन 28 अक्टूबर 2026 से शुरू होने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बादामपहाड़ स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। राष्ट्रपति के गृह क्षेत्र रायरंगपुर रेलवे स्टेशन पर भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने 19 अक्टूबर को ट्रेन के परिचालन से संबंधित आदेश जारी किया था, जिसके बाद रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

प्रस्तावित ट्रेन संख्या 18411 और 18412 के तहत बादामपहाड़ और पुरी के बीच प्रतिदिन रेल सेवा संचालित होगी। इस नई ट्रेन से झारखंड और ओडिशा के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने की उम्मीद है। खासकर टाटानगर, चाईबासा, राजखरसावां और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। अब यात्रियों के लिए पुरी की यात्रा अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।

JAMSHEDPUR MIRROR TEAM

The Jamshedpur Mirror Team is a group of passionate journalists, writers, and editors dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news from Jamshedpur and beyond. With a strong focus on community-driven journalism, the team covers local events, social issues, development stories, culture, business, and current affairs that shape everyday life.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment