Adityapur ‘Khau Gali’ Murder Case : आदित्यपुर में हत्या के बाद प्रशासन का एक्शन, ‘खाऊ गली’ से अवैध अतिक्रमण हटाया गया

---Advertisement---

Adityapur ‘Khau Gali’ Murder Case : आदित्यपुर खाऊ गली हत्याकांड के बाद प्रशासन सख्त, आयडा गेट के सामने अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Adityapur ‘Khau Gali’ Murder Case : 150 रुपये के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या और तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने चलाया विशेष अभियान।

Adityapur ‘Khau Gali’ Murder Case : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में आयडा गेट के सामने स्थित ‘खाऊ गली’ में 150 रुपये के मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मंगलवार देर रात हुई हिंसक झड़प में चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गुरुवार को थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम के साथ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए लोहे के ठेले, खोमचे और गुमटियों को जब्त कर अतिक्रमण हटाया गया। मुख्य मार्ग को खाली कराया गया। अब सवाल यह है कि इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत होती है और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

JAMSHEDPUR MIRROR TEAM

The Jamshedpur Mirror Team is a group of passionate journalists, writers, and editors dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news from Jamshedpur and beyond. With a strong focus on community-driven journalism, the team covers local events, social issues, development stories, culture, business, and current affairs that shape everyday life.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment