Jagannathpur Rath Yatra 2026 : रांची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा 2026 के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का भव्य संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रथयात्रा के दौरान पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई। मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जय जगन्नाथ!













