झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर “Know Your Tourist Palace” साइकिल रैली का शुभारंभ

Know Your Tourist Palace
---Advertisement---

झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से “Know Your Tourist Palace” साइकिल रैली का भव्य शुभारंभ किया गया। रैली को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा शहरी विकास और आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान केवल अपने प्राकृतिक संसाधनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यहां का पर्यटन, संस्कृति और लोक जीवन भी विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। रैली बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारंभ होकर खूबसूरत लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी में रात्रि विश्राम करेंगे, जबकि 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव, खेल एवं युवा मामले श्री मनोज कुमार, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री, खेल निदेशक श्री शेखर जमुआर, उप विकास आयुक्त रांची श्री सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दंडाधिकारी श्री राजेश्वरनाथ आलोक, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री उत्कर्ष कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री पारस राणा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखंड के अनदेखे और छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुँचाना तथा राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा प्रदान करना है। यह पहल न केवल राज्य की पर्यटन संभावनाओं को बढ़ावा देगी, बल्कि युवाओं में रोमांच, फिटनेस और राज्य के गौरवशाली इतिहास को जानने की प्रेरणा भी देगी।

JAMSHEDPUR MIRROR TEAM

The Jamshedpur Mirror Team is a group of passionate journalists, writers, and editors dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news from Jamshedpur and beyond. With a strong focus on community-driven journalism, the team covers local events, social issues, development stories, culture, business, and current affairs that shape everyday life.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment