झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी बनीं Tadasha Mishra, अनुराग गुप्ता ने लिया स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति

Tadasha Mishra
---Advertisement---
झारखंड पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) आवेदन को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी Tadasha Mishra को झारखंड की नई प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना में इस नियुक्ति की पुष्टि की गई। मिश्रा फिलहाल अगले आदेश तक डीजीपी का कार्यभार संभालेंगी। अनुराग गुप्ता लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और सख्त प्रशासनिक छवि के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके सेवानिवृत्ति के बाद अब तदाशा मिश्रा पर राज्य की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी होगी।

Tadasha Mishra झारखंड पुलिस सेवा की एक सीनियर और अनुभवी अधिकारी मानी जाती हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) की एडीजी, रेल एडीजी और गृह विभाग में विशेष सचिव जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। हाल ही में उन्हें रेल एडीजी के पद से स्थानांतरित कर गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के रूप में तैनात किया गया था। मिश्रा की नियुक्ति को राज्य सरकार ने महिला नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव के संतुलन के रूप में देखा जा रहा है। वह दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होंगी। झारखंड पुलिस में उनकी नियुक्ति को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं जनता को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

JAMSHEDPUR MIRROR TEAM

The Jamshedpur Mirror Team is a group of passionate journalists, writers, and editors dedicated to delivering accurate, reliable, and impactful news from Jamshedpur and beyond. With a strong focus on community-driven journalism, the team covers local events, social issues, development stories, culture, business, and current affairs that shape everyday life.

Join Facebook

Join Now

Join Instagram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment