जमशेदपुर शहर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस वर्ष टुइलाडूंगरी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार की जा रही है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा 18 फीट लंबे और 6 फीट चौड़े शेर पर सवार होगी, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रहेगा।
हर साल की तरह इस वर्ष भी यहां का पंडाल अपनी खूबसूरत सजावट और अद्भुत थीम के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगा। आयोजकों का कहना है कि पूजा पंडाल और मां की प्रतिमा इस बार श्रद्धालुओं के लिए एक अलग ही आध्यात्मिक अनुभव लेकर आएगी। शहरवासी उत्साह के साथ इस भव्य आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
