Jamshedpur News

Jamshedpur News : ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह दुर्गा पूजा महोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ

Jamshedpur News : साकची काशीडीह स्थित ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को काशीडीह रामनवमी मैदान में धूमधाम से किया गया। उद्घाटन राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फीता काटकर और मंत्रोच्चारण एवं शंखध्वनि के बीच किया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू एवं वरिष्ठ भाजपा नेता व क्लब के संरक्षक अभय सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। मंच पर सभी अतिथियों ने दुर्गा पूजा महोत्सव की सफलता और शांति-सौहार्द का संदेश देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस भव्य आयोजन में 11 पंडितों द्वारा मंत्रोच्चारण कर धार्मिक वातावरण को और भी दिव्य बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *