जमशेदपुर में अद्भुत पूजा पंडाल की झलक

काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब इस वर्ष एक अनोखे थीम पर पूजा पंडाल तैयार कर रहा है। महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान की तर्ज पर प्राचीन मंदिरों की सजावट की झलक इस पंडाल में देखने को मिलेगी। जमशेदपुर और बंगाल के कारीगरों की संयुक्त मेहनत से यह भव्य पंडाल बन रहा है, जिसकी खासियत है पुवाल की बुनाई से की गई उत्कृष्ट कारीगरी।

इस ऐतिहासिक पंडाल का उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी द्वारा 26 सितंबर को किया जाएगा। भक्तों और दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीद है कि इस बार का पंडाल शहर के आकर्षण का मुख्य केंद्र बनेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *